सिसई: सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित, कल 17 आवेदन आए
Sisai, Gumla | Jul 24, 2025 सिसई प्रखंड सह कार्यालय परिसर में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम में वृद्धा पेंशन के 9,जन्म से संबंधित एक, बैंक से संबंधित 4,पेयजल से संबंधित एक, बिजली से संबंधित एक और सड़क निर्माण के संबंध में एक आवेदन आए।कुल 17 आवेदन में से 9 का निष्पादन किया गया। जबकि अन्य आठ को संबंधित विभाग को निष्पादन के लिए अग्रसारित कर दिया गया।