बेगूसराय: बखरी थाना पुलिस ने चोरी की मोटर के साथ 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार: SP
बखरी थाना की पुलिस ने चोरी की गई मोटर के साथ 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों एक बिजली के मोटर की चोरी का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए चोरी में संलिप्त भोला कुमार, प्रशांत कुमार एवं अमलेश कुमार को गिरफ्तार किया.