बेगूसराय: जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, 1,080 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. जहां कुल 5,134 परीक्षार्थियों में 4,054 उपस्थित एवं 1,080 अनुपस्थित रहे. यह बातें रविवार की शाम 04:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कही. परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक सम्पन्न हुई.