कुशेश्वरस्थान। सरकार और रेलवे प्रशासन ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके लिए आगामी 17 जून को बाजार स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार के नेतृत्व में महापंचायत का आयोजन करने की घोषणा की। जिसमें इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन की रुपरेखा तय की जाएगी