फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद में जिलाबदर की कार्रवाई: थाना रसूलपुर क्षेत्र के दो शातिर अपराधियों को तीन माह के लिए जनपद से बाहर किया गया
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना रसूलपुर क्षेत्र के दो शातिर अपराधियों—वकील पुत्र शेर मोहम्मद निवासी गली नम्बर 4 मशरुर गंज रसूलपुर व रहीश पुत्र बाबू कुरैशी निवासी किशन नगर लेडी फातिया स्कूल थाना रसूलपुर को तीन माह के लिए जिलाबदर किया गया। पुलिस टीम ने दोनों को फिरोजाबाद की सीमा से बाहर आगरा जिले में छोड़ा।