जखनिया: टूटते रिश्तों को मिला सहारा, गाजीपुर पुलिस की पहल से 2 बिछड़े परिवार फिर से हुए एक
गाजीपुर में पुलिस की पहल ने टूटते रिश्तों को फिर से जोड़ने का काम किया है। दरअसल, रविवार को महिला सहायता प्रकोष्ठ और परिवार परामर्श केंद्र, गाजीपुर में पति-पत्नी के विवाद से जुड़े कुल 28 मामलों की सुनवाई की गई।इस दौरान लंबे समय से आपसी मतभेद के कारण अलग रह रहे 2दंपतियों को मध्यस्थता के जरिए फिर से एक कर दिया गया। दोनों पक्षों को समझाइश देकर,बिना किसी दबाव...