हुसैनाबाद: बालू के अवैध खेल पर पुलिस का शिकंजा, हुसैनाबाद में हाईवा जब्त, दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई, प्रशासन ने शुरू
हुसैनाबाद। बिहार-झारखंड सीमा से सटे दंगवार ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक हाईवा को जब्त किया है। जांच के दौरान वाहन के चालान और अन्य दस्तावेजों में अनियमितता मिलने पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले की सूचना अंचल प्रशासन को दे दी है, जिसके बाद बालू के स्रोत, चालान की वैधता और परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की