जसवंतनगर: भोपाल से गूगल मैप के सहारे कार में सवार परिवार रास्ता भटक गया, बंबा में गिरी कार, सभी सवार सुरक्षित
भोपाल से फिरोजाबाद के सिरसागंज में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा एक परिवार गूगल मैप के सहारे रास्ता भटक गया। बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विशुन और तिजौरा के बीच तेज बारिश व अंधेरे के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बंबा में जा गिरी। वाहन में चालक धर्मेंद्र जादौन, उनकी पत्नी शीतल, पुत्री श्रेया, आजा जादौन तथा संध्या भटनागर सवार थे।