पन्ना: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल आनंद मेला का आयोजन
Panna, Panna | Nov 17, 2024 बाल दिवस के उपलक्ष्य में देवेंद्र नगर के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बाल आनंद मेले का आयोजन किया गया। चाचा नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मेले में बच्चों ने अपने घरों से तैयार व्यंजनों की स्टॉल्स लगाईं, जिनमें चाऊमीन, बर्गर, फुल्की जैसी चीजें शामिल थीं। झूले और खेलों की स्टॉल्स ने भी बच्चों का मन मोहा लिया।