पन्ना: एससी-एसटी एक्ट के आरोपी मुकेश पाठक पर ब्लैकमेलिंग और बदनामी का एक और मामला दर्ज
Panna, Panna | Nov 16, 2024 पन्ना जिले में एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार आरोपी मुकेश पाठक पर एक और मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, नेता और समाजसेवी मनोज केसरवानी और उनके प्रतिष्ठानों के खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर उनकी छवि धूमिल करने और ब्लैकमेल करने का प्रयास किया।