बुदनी: नर्मदा में विसर्जन पर रोक, कृत्रिम गड्ढों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा, भक्तों की आस्था आहत
Budni, Sehore | Sep 6, 2025 गणेश उत्सव के समापन पर इस बार श्रद्धालुओं को सबसे बड़ा धक्का उस समय लगा जब गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन नर्मदा नदी में करने की अनुमति नहीं दी गई। प्रशासन ने नदी में विसर्जन पर पूरी तरह रोक लगाते हुए छोटी से छोटी प्रतिमाओं तक के लिए भी प्रतिबंध लागू किया। इसके लिए प्रशासन ने विशेष कर्मचारी तैनात किए और पशु चिकित्सालय के पास एक कृत्रिम गड्ढा बनाकर वहीं विसर