बुदनी: नगर का ओवरब्रिज हुआ खस्ताहाल, बड़े गड्ढों के कारण हो रही दुर्घटनाएं
Budni, Sehore | Sep 4, 2025 रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के लिए बनाया गया ओवर ब्रिज की हालत इन दोनों बहुत दयनीय और खस्ता हो चुकी है। ब्रिज की सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और जगह से लोहे के सरिया निकल रहे हैं जिनमें फंस कर वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।ज्ञात हो कि बरसात का मौसम चल रहा है जिसके कारण ओवरब्रिज के गड्ढे पानी से भरे रहते है जिसके कारण उनकी गहराई का आकलन नहीं होता।