विदिशा नगर: नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, युवती सहित 6 गिरफ्तार, SP ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा
विदिशा जिले के गंजबासौदा में पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर, गांजा, देसी कट्टा, कारतूस, पांच मोटरसाइकिल और 52 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।शुक्रवार दोपहर 1 बजे एसपी रोहित काशवानी ने प्रेस वार्ता में बताया कि जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये है।