विदिशा नगर: विदिशा: घर से गई बेटी का परिवार ने किया अंतिम संस्कार, कहा- हमारे लिए मर गई
विदिशा में एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। घर से चली गई बेटी के फैसले से आहत परिजनों ने उसका शुक्रवार दोपहर 1बजे प्रतीकात्मक रूप से अंतिम संस्कार कर दिया।मामला शहर की चुना बाली गली का है। कुशवाह परिवार की 23 वर्षीय बेटी कुछ दिन पहले घर से चली गई थी। परिजनों की तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला और उसके एक युवक के साथ जाने की जानकारी सामने आई।