मैनपुरी: किशनी थाना क्षेत्र में दावत खाकर लौट रहे छिबरामऊ निवासी बाइक सवार तीन लोगों की डंपर से टक्कर लगने से हुई मौत
किशनी थाना क्षेत्र के जटपुरा से दावत खाकर लौट रहे छिबरामऊ निवासी बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार डंपर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई तो वही एक ने सैफई पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।