बल्लबगढ़: सेक्टर 58 स्थित इलेक्ट्रॉन फिनिशर नाम की कंपनी में चलती हुई मशीन में दुपट्टा फंसने से लड़की की जान बामुश्किल बची
मूल रूप से बिहार की रहने वाली और फिलहाल राजीव कॉलोनी में रहने वाली सोनिया नाम की लड़की सेक्टर 58 स्थित प्लॉट नंबर 401 में चल रही इलेक्ट्रो फिनिशर नाम की कंपनी में काम करती है। आज सोनिया जब झाड़ू लगा रही थी तो उसका दुपट्टा अचानक चलती हुई मशीन में आ गया और मशीन जोर-जोर से आवाज करने लगी। जिसके बाद साथियों ने उसे बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया।