गिर्वा: जनजाति स्काउट-गाइड महोत्सव की तैयारियां पूर्ण, 600 से अधिक सदस्य होंगे शामिल, सांस्कृतिक झांकियां बनेंगी आकर्षण का केंद्र
Girwa, Udaipur | Sep 14, 2025 उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित 6वें राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। यह महोत्सव जनजाति क्षेत्रों के युवाओं की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक विविधता को मंच प्रदान करेगा। इस बार महोत्सव में राज्य के 9 जनजाति बहुल जिलों से करीब 600 स्काउट और गाइड.