कटनी ग्रामीण: अधूरा निर्माण, पूरा भुगतान! गोदाना पंचायत में सेग्रीगेशन कार्य पर फर्जी भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग
रीठी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गोदाना में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत सेग्रीगेशन निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ, लेकिन मजदूरी और सामग्री के नाम पर पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया। मामले की शिकायत ग्राम के घनश्याम सहित अन्य ग्रामीणों ने जनपद पंचायत रीठी के मुख्य कार्यपालन से शिकयत की है