राजगीर: राजगीर स्थित राजकीय खेल अकादमी सह खेल परिसर का डीएम एसपी ने हॉकी इंडिया टीम पदाधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
Rajgir, Nalanda | Sep 28, 2024 डीएम शशांक शुभंकर व एसपी भारत सोनी ने हॉकी इंडिया टीम पदाधिकारियों के साथ शनिवार की दोपहर 12.10 बजे राजगीर स्थित राजकीय खेल अकादमी सह खेल परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था आदि विषयों से संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.