झालरापाटन: झालरापाटन में भगवान नरसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई, राठौर समाज ने निकाली शोभायात्रा
झालरापाटन में राठौर समाज की ओर से गुरुवार को भगवान नरसिंह जयंती धूमधाम और उल्लास पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई शाम 6:00 बजे नरसिंह मंदिर से शोभा यात्रा शुरू हुई। जिसमें बंद बाजू के साथ भगवान नरसिंह की झांकी सबसे पहले चल रही थी। जिसके बाद धर्म ध्वजा लिए युवा पुरुष और महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थी।