उदवंत नगर: कुढ़वा टोला में पहुच मृतक के परिजनों को उदवंतनगर बीडीओ ने 20 हजार का चेक सौपा
सड़क हादसे में जान गवा बैठे नाबालिग के परिजनों को उदवंतनगर बीडीओ अरुण सिंह ने कुढ़वा टोला पहुच परिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक सौपा बीते 9 मार्च को बीबीगंज पुल के समीप एक अनियंत्रित वाहन के ठोकर से कुढ़वा टोला निवासी आकाश कुमार की मौत हो गई थी। जो अशोक महतो का पुत्र था। नवादाबेन पंचायत समिति सदस्य रामाशंकर राय के पहल पर मृतक के परिजनों को राशि मिली