उदवंत नगर: 11 मार्च से उदवंतनगर व गजराजगंज ओपी थाना में आर्म्स सत्यापन का कार्य होगा शुरू
आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर उदवंतनगर व गजराजगंज ओपी थाना में आर्म्स सत्यापन का कार्य 11 मार्च से किया जाएगा।गजराजगंज ओपी अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि नियमाकुल सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। अंचल अधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के मौजूदगी में आर्म्स सत्यापन का कार्य 11 मार्च से 21 मार्च तक थाना परिसर में किया जाएगा।