उदवंत नगर: धमार मोड़ के समीप चलती ट्रक में लगा आग
आरा-बक्सर नेशनल हाइवे स्थित धमार मोड़ के समीप रात में एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गया। जिसके बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। अगलगी की घटना का स्पष्ट कारण नही पता चल पाया।गजराजगंज ओपी अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि इंजन में तकनीकी समस्या होने के चलते ट्रक में आग लगने की बात सामने आ रही। मामले की जांच चल रही है।