किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं पर अहरौरा मेन कैनाल समिति की बैठक संपन्न, पांच जनवरी से आनंदीपुर माइनर खोलने का लिया गया निर्णय। बैठक शनिवार को अहरौरा बांध स्थित डॉक बंगले के पास हुई। किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया और पांच जनवरी से आनंदीपुर माइनर मेन कैनाल चलाने का निर्णय लिया गया।