स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मनाए गए राष्ट्रीय युवा दिवस पर मॉडल स्कूल भानपुरा में विद्यार्थियों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री रामसिंह चौहान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक मांदलिया भी उपस्थित रहे।