ग्वालियर गिर्द: 24 घंटे के भीतर तीन नाबालिग लडकियां गायब, नजदीकी लोगों में तलाश
शहर के बहोडापुर और गोला का मंदिर थाना क्षेत्र से 3 नाबालिग लडकियां 24 घंटे के अंदर अचानक गायब हो गई। पुरानी छावनी क्षेत्र के वार्ड 1 में रहने वाले शमशेर खान की बेटी अपनी भतीजी सानिया के साथ किशनबाग क्षेत्र में रिश्तेदारी में आईं थी लेकिन वो अपने घर नहीं पहुंचीं। इसी तरह कालपी ब्रिज कालोनी से भी सूरज नामक व्यक्ति की 16 साल की लडकी घर से अचानक गायब हो गई।