खरगोन | जिले में आंधी-बारिश का दौर थमते ही खेतों में हार्वेस्टर की गूंज तेज हो गई है। सोमवार दोपहर बिस्टान रोड स्थित अनाज मंडी में उपज का ऐसा 'बंपर' सैलाब उमड़ा कि तिल रखने की जगह नहीं बची। मक्का और गेहूं से लदे करीब 700 वाहन मंडी प्रांगण में कतारबद्ध नजर आए। हालांकि, इस चमक के पीछे किसानों का दर्द भी छलक उठा।