मसौढ़ी: मसौढ़ी में दंपती पर हमला, पीड़ित ने सात लोगों के खिलाफ मामला कराया दर्ज
Masaurhi, Patna | Jun 19, 2026 मसौढ़ी के जगपुरा कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुबोध रविदास ने शुक्रवार को मसौढ़ी थाने में सात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित सुबोध ने बताया कि कुछ लोग हथियार लेकर पहुंचे और गाली-गलौज के बाद उन पर हमला कर दिया। लोहे की रॉड और लाठी से हुई पिटाई में वह गंभीर रूप से घाय