मनावर-मांगोद मार्ग पर डामरीकरण का कार्य तेजी से जारी है। इस मार्ग पर 50 किलोमीटर में से 20 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण पूरा हो गया है, जिससे अब धार पहुंचने में कम समय लगेगा। सड़क सुधार परियोजना के लिए विभाग ने 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। यह मार्ग धार जिला मुख्यालय को राजस्थान और गुजरात के फोरलेन से जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क है।