पीलीभीत: गजरौला में देवरों पर छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप, मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद 6 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीलीभीत बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार उसकी शादी गजरौला थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी, जो शराब का आदी है और अक्सर घर से बाहर रहता है। पीड़िता ने बताया कि उसके तीनों देवर उस पर गलत नजर रखते थे। आरोप है कि देवरों ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें कीं।