सीतापुर: मेवाराम नगर में आवारा सांड़ ने व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत
हरगांव क्षेत्र के मेवा रामनगर में आवारा सांड़ ने व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया।हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।जिनको उपचार के लिए परिवार वालों के द्वारा लहरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर शव भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।