सीतापुर: बेलवा में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव पत्नी के मायके से वापस न आने से था परेशान
लहरपुर क्षेत्र के बेलवा डेंगरा गांव में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी को मायके से वापस लाने के लिए गया था। पत्नी के वापस न आने पर पति अपने घर के लिए वापस निकल पड़ा। संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहकीकात भी जारी है।