गरखा: शिक्षा सेवक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग , सात धोखे बड़ामद ,पुलिस जांच में जुटी
Garkha, Saran | Jun 5, 2026 परसा थाना क्षेत्र के चकसहजबाज गांव स्थित धोबी टोला में गुरुवार की देर रात शिक्षा सेवक के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रात करीब 1:45 बजे दो बाइक पर सवार 6 बदमाश शिक्षा सेवक मोहम्मद कौशर के घर पहुंचे और कौशर के बारे में पूछते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों के टारटराहट से लोग जग गए और पुलिस को सूचना दी।