नरकटियागंज से अपहृत नाबालिग काश्मीर में मिली, पुलिस ने बरामद कर मेडिकल जांच में जुटी। शिकारपुर पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले में अपहृत लड़की को काश्मीर से बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपहरण मामले में संलिप्त एक महिला और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस को नाबालिग को बरामद करने में चार माह से ज्यादा का वक्त लग गया है।