सारवां: वाणिज्य कर विभाग, दुमका द्वारा सारवां बस स्टैंड की दुकानों में कर संबंधी जांच
Sarwan, Deoghar | Mar 24, 2026 सारवां थाना क्षेत्र के बस स्टैंड अवस्थित विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठान व दुकानों की मंगलवार को वाणिज्य कर विभाग अन्वेषण ब्यूरो संथाल परगना प्रमंडल दुमका के द्वारा वस्तु एवं सेवा कर से संबंधित विभिन्न कागजातों की जांच कर आवश्यक जानकारी ली गई। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।