शाहबाद: शाहबाद में वंदे गंगा कार्यक्रम: भव्य कलश यात्रा के माध्यम से दिया पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश
Shahbad, Baran | May 29, 2026 शुक्रवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी शाहबाद ब्लॉक में "वंदे गंगा" कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को लेकर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों ने विधि-विधान से पीपल और जल का पूजन किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी, राजीविका के अधिकारी, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।