खगौल: दानापुर में भीषण गर्मी का असर,20 जून तक 5वीं तक की कक्षाएं स्थगित
पटना डीएम द्वारा 14 जून रविवार को जारी आदेश के बाद दानापुर समेत पूरे जिले में सोमवार 15 जून की सुबह 7 बजे से संचालित होने वाले कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 20 जून तक बंद रहेंगे। यह आदेश प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू किया गया है। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। वहीं कक्