फिरोज़ाबाद: थाना लाइनपार पुलिस टीम ने हत्या के अभियोग में वांछित एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा हत्या मामले में वांछित अभियुक्ता मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय कालीचरन निवासी नगला विष्णु थाना लाइनपार को ढोलपुरा तिराहे से सोमवार दोपहर दो बजे करीबन गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्ता के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्य़वाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।