फिरोज़ाबाद: गांव नगला हरिसिंह में पिता ने बेटे को गोली मारकर किया घायल, आरोपी पिता हुआ फरार
फ़िरोज़ाबाद जिले के थाना जसराना क्षेत्र के गांव हरिसिंह से सनसनी खेज घटना सामने आयी है। रविवार की देर रात पूरन सिंह नामक पिता ने अपने बेटे पुष्पेंद्र को देशी तमंचा से गोली मार दी। कंधे मे गोली लगने से पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गयी है। घटना के पीछे कहासूनी को लेकर बताई जा रही है।