फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने 22 वर्षीय शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
-जनपद फीरोजाबाद की थाना दक्षिण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर कई गंभीर अपराधों में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष तलाशी अभियान के दौरान उक्त कार्यवाही अमल में लाई गई है।