रामपुर: शनिवार को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कार्यालय पर हिंदू और मुस्लिम बहनों ने शहर विधायक आकाश सक्सेना को राखी बांधी
Rampur, Rampur | Aug 9, 2025 शनिवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार शहर विधायक आकाश सक्सेना को हिंदू और मुस्लिम बहनों ने राखी बांधी। आकाश सक्सेना ने भी उन्हें उपहार के साथ-साथ उनकी रक्षा करने का वचन दिया। उन्होंने इस मौके को हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बताया। इसके अलावा, विधायक ने रक्षाबंधन के अवसर पर पतंग भी उड़ाई और पतंगबाजी का आनंद लिया।