इटावा: लालपुर के समीप 2 बाइकों की जोरदार भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत 3 लोग घायल, 1 को जिला अस्पताल से सैफई PGI रैफर किया गया
Etawah, Etawah | Jun 27, 2026 लवेदी थाना क्षेत्र के लालपुर के समीप 2 बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गयी। घटना में भवनपुरा निवासी रजत प्रजापति व उनका बेटा कुंज व बाबा रामरूप समेत 3 घायल लोग घायल हो गये। जिसके बाद सूचना मिलते ही परिजन उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने रामरूप की स्थिति को गम्भीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार देकर सैफई PGI रैफर कर दिया।