सिंघिया: अंचल कार्यालय पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया
अंचल कार्यालय आरा सदर भोजपुर के राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार पंत के साथ मारपीट की गई थी इसके विरोध में संघ के आवाहन पर रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के अंचल पर कर्मियों ने काली पट्टी लगाकर विरोध जताया। शुक्रवार के दिन समय करीब 5:00 कर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया की संघ के आवाहन पर मारपीट की घटना को लेकर सभी कर्मियों के द्वारा विरोध जताया गया है।