बक्सर: 10 जुलाई तक घर-घर जाकर योग्य लाभुकों को प्रेरित करें फ्रंट लाइन वर्कर्स रोहित मिश्रा बीडीओ बक्सर.
Buxar, Buxar | Jun 27, 2024 जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण के उद्देश्य से गुरुवार से मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत हो गई। जिसके तहत 27 जून से 10 जुलाई तक सामुदायिक उत्प्रेरण पखवाड़ा का संचालन किया जाएगा। इस क्रम में सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित मिश्रा ने प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सभी सहयोगी संस्थानों के साथ बैठक की।