मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में बकरी से टकराई बाइक, बाइक सवार पिता-पुत्र हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव संजापुर निवासी धर्मवीर पुत्र महेश चंद्र सैफई से दवा लेकर अपने घर बाइक से वापस आ रहे थे। तभी ध्यानपुर के पास उनकी बाइक एक बकरी से टकरा गई। जिससे पिता पुत्र दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।