गुलाना: अकोदिया में एक रात दो बैटरी चोरी, हीरो शोरूम के वाहन-डंपर निशाना, 50 हजार का माल उड़ाया, CCTV में कैद हुए शातिर बदमाश
गुलाना क्षेत्र में बैटरी चोरों का आतंक बढ़ गया है। मंगलवार- बुधवार की रात 2 बजे अकोदिया-सारंगपुर रोड पर दो जगह खड़े वाहनों से बैटरियां चोरी हुईं। बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस से जानकारी के अनुसार सलसलाई स्थित देवश्री हीरो शोरूम के लोडिंग वाहन से एक्साइड बैटरी व सेंसर बॉक्स चोरी हुए। चोरी CCTV कैमरे में कैद हुई।