बूंदी: शहर बूंदी में मिथक तोड़ ओम बिरला ने लगाई हैट्रिक, भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मनाया गया जश्न
Bundi, Bundi | Jun 5, 2024 कोटा बूंदी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने वाले ओम बिरला की जीत पर बूंदी शहर में जगह-जगह जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह 10 साल कार्य का परिणाम है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।