गुरुवार शाम 6 बजे क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ जितेंद्र कुमार द्वारा कोतवाली गैंसड़ी का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा थाने के माल खाना रजिस्टर हवालात प्रभारी निरीक्षक का सीसीटीएनएस कार्यालय मिशन शक्ति केंद्र साइबर हेल्प डेस्क आरछी भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने भ्रमण के दौरान साफ सफाई हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।