शिकारीपाड़ा: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में कबाड़ी खरीदने वाले से छीना-झपटी, चाकू मारकर किया गंभीर रूप से घायल
शिकारीपाड़ा क्षेत्र के पत्ताबाड़ी के आसपास एक कबाड़ी खरीदने वाले के साथ छीनताई कर चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल का नाम शोबन शेक बताया जा रहा है वो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है जो शिकारीपाड़ा में रहकर कबाड़ी खरीदने का काम करता था।