धौलपुर: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने धौलपुर पहुंचकर पूर्व मंत्री बनवारी लाल के निधन पर जताया शोक
पूर्व राज्यमंत्री बनवारी लाल शर्मा के निधन के बाद शुक्रवार को प्रदेश के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म धौलपुर पहुंचे। गृह राज्यमंत्री ने पूर्व मंत्री के निवास पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी। इस दौरान गृह राज्यमंत्री के साथ एसपी सुमित मेहरड़ा भी मौजूद रहे। धौलपुर जिले से पांच बार विधायक रहे और राज्य के पूर्व मंत्री बनवारी लाल